गोरखपुर की ट्रेनों पर पड़ेगा असर: बीना में होगा यार्ड रीमॉडलिंग कार्य, सितंबर-अक्टूबर में बदलेंगे कई रूट

गोरखपुर|
बीना में होगा यार्ड रीमॉडलिंग कार्य, सितंबर-अक्टूबर में बदलेंगे कई रूट

जिले से चलने और यहां आने वाली कई ट्रेनों के संचालन में सितंबर और अक्टूबर के दौरान बदलाव किया जाएगा। मध्य प्रदेश के बीना स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन की कनेक्टिविटी के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का काम होना है। इसके चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने और कुछ का बीना स्टेशन पर ठहराव घटाने का निर्णय लिया है। सबसे ज्यादा प्रभाव गोरखपुर से ओखा, अहमदाबाद, बांद्रा टर्मिनस और दादर जाने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा।

15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना के बजाय गोविंदपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना होकर चलेगी। वहीं 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 सितंबर से 11 अक्टूबर तक गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविंदपुरी के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस नौ से 15 अक्टूबर तक मक्सी जंक्शन-रूठिया-गुना-महादेव खेड़ी-मलखेड़ी होकर चलेगी। 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस सात से 14 अक्टूबर तक मलखेड़ी-महादेव खेड़ी-गुना-रूठिया-मक्सी जंक्शन के रास्ते संचालित होगी।

बांद्रा और दादर की ट्रेनों में भी बदलाव

19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को मक्सी जंक्शन-रूठिया-गुना-महादेव खेड़ी-मलखेड़ी होकर चलेगी। 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को मलखेड़ी-महादेव खेड़ी-गुना-रूठिया-मक्सी जंक्शन के रास्ते चलेगी। 01027 दादर-गोरखपुर विशेष ट्रेन 10, 11 और 13 अक्टूबर को इटारसी-जबलपुर-कटनी-सतना-मानिकपुर होकर गोरखपुर आएगी। 01028 गोरखपुर-दादर विशेष ट्रेन 10, 12 और 13 अक्टूबर को मानिकपुर-सतना-कटनी-जबलपुर-इटारसी होकर चलेगी। रेलवे के अनुसार 20 अगस्त से 01028 को परिवर्तित ट्रेन संख्या 11048 से चलाया जाएगा।

कई दूसरी ट्रेनों का भी बदलेगा रास्ता

बीना यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर और 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस के साथ अहमदाबाद-दरभंगा, दरभंगा-अहमदाबाद, अहमदाबाद-वाराणसी सिटी और वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेंगी। 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया और 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को भी निर्धारित अवधि में परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

बीना में इन ट्रेनों का ठहराव होगा कम

15029 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस का बीना में ठहराव 24 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 10 मिनट से घटाकर दो मिनट किया गया है। 12593 लखनऊ जंक्शन-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव 19 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 10 से घटाकर दो मिनट रहेगा। 22586 गांधीनगर कैपिटल-बनारस एक्सप्रेस का ठहराव 24 सितंबर से 15 अक्टूबर तक दो मिनट और 22585 बनारस-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस का 23 सितंबर से 14 अक्टूबर तक पांच से घटाकर दो मिनट किया गया है। 19306 कामाख्या-डॉ. अंबेडकर नगर और 19305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस का ठहराव भी पांच से घटाकर दो मिनट रहेगा। यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन का रूट और संचालन स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।