गोरखपुर में मुख्य डाकघर में शाम छह बजे तक आधार सुविधा,: अब रोजाना दो पालियों में होगा काम, सुबह आठ से शाम छह बजे तक रहेगी सेवा

गोरखपुर|
अब रोजाना दो पालियों में होगा काम, सुबह आठ से शाम छह बजे तक रहेगी सेवा

आधार कार्ड बनवाने या उसमें जरूरी बदलाव कराने के लिए अब लोगों को कार्यालय समय के बीच ही पहुंचने की बाध्यता नहीं रहेगी। गोलघर स्थित मुख्य डाकघर में आधार केंद्र की सेवा अवधि बढ़ाकर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कर दी गई है। इसके लिए दो अलग-अलग काउंटर और दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई है। नई व्यवस्था लागू होने से नौकरीपेशा और दिन में व्यस्त रहने वाले लोगों को भी शाम तक आधार संबंधी काम कराने की सुविधा मिलेगी।

मुख्य डाकघर में पहले आधार केंद्र सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होता था। लोगों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए प्रवर पोस्ट मास्टर अजय कुमार पांडेय ने इसके संचालन का समय बढ़ाया है। पहली पाली सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक और दूसरी पाली सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। दोनों पालियों के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है।

नया आधार और संशोधन दोनों की सुविधा

डाकघर के आधार केंद्र पर नया आधार बनवाने के साथ ही आधार में आवश्यक संशोधन भी कराया जा सकेगा। अधिकारियों के अनुसार, सेवा समय बढ़ने से सुबह जल्दी पहुंचने वाले लोगों के साथ उन लोगों को भी राहत मिलेगी, जो दिन के सामान्य कार्यालय समय में आधार संबंधी काम के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। दो काउंटरों के संचालन से केंद्र पर काम का दबाव भी व्यवस्थित तरीके से संभालने में मदद मिलेगी।

रविवार को भी सेवा देने की तैयारी

प्रवर पोस्ट मास्टर अजय कुमार पांडेय ने बताया कि आगे मुख्य डाकघर में रविवार को भी आधार केंद्र संचालित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति ली जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद इस दिशा में प्रक्रिया शुरू होगी। रविवार को सुविधा मिलने पर साप्ताहिक अवकाश वाले दिन लोग आधार पंजीकरण और संशोधन जैसे जरूरी काम करा सकेंगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।