गाेरखपुर में मां और बेटे को ट्रेलर ने कुचला, मौत: बाइक समेत ट्रेलर के नीचे आए, दवा लेने जा रहे थे आजमगढ़

गोरखपुर|
बाइक समेत ट्रेलर के नीचे आए, दवा लेने जा रहे थे आजमगढ़

दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। रामनगर पुलिस बूथ के पास हुए हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर को कुछ दूरी पर खड़ा कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चालक के खिलाफ तहरीर दी।

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी बिंदु देवी (42) पत्नी राजकुमार अपने 16 वर्षीय बेटे सूरज यादव के साथ बाइक से आजमगढ़ दवा लेने जा रही थीं। दोनों रामनगर पुलिस बूथ के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मां-बेटे बाइक समेत ट्रेलर के नीचे आ गए। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय दोनों को कुचलते हुए कुछ दूर तक ट्रेलर चला दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के पहुंचने से पहले भेजे शव

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर परिजनों के पहुंचने से पहले पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रेलर को भी थाने ले जाया गया। बाद में मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और चालक के खिलाफ तहरीर दी। दोहरीघाट थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बेलवा गांव निवासी मां-बेटे के रूप में हुई है। तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।