गोरखपुर में शादी का झांसा देकर चार साल तक किया शोषण: गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर|
गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चौरी चौरा क्षेत्र में कक्षा दस की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने युवक को अरेस्ट किया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण जारी रखा। छात्रा के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। छात्रा के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोपहर में उसका चालान कर दिया गया।

पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा है। गांव का ही युवक करीब चार साल से उसे शादी का भरोसा देकर उसका शोषण कर रहा था। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि वह वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर छात्रा पर दबाव बनाता रहा। तहरीर के मुताबिक, चार मई को आरोपी छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र स्थित अपनी बहन के घर पर रखा और वहां उसके साथ रेप किया। आरोप है कि इससे पहले भी वह छात्रा का शोषण कर चुका था। छात्रा के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

छात्रा के अनुसार, 16 अगस्त को आरोपी ने उसे दोबारा फोन किया और स्कूल आने के लिए कहा। आरोप है कि स्कूल नहीं आने पर उसने आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। छात्रा और उसके परिवार को जान-माल की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। इसके बाद से छात्रा डरी हुई थी। मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। छात्रा के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसका चालान कर दिया गया।

साक्ष्यों के आधार पर हुई कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा कुंदन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।