गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली गुल: लाइन शिफ्टिंग के कारण आपूर्ति बाधित, कई फीडरों की सप्लाई रहेगी बंद

शहर में सड़क चौड़ीकरण और विद्युत लाइन शिफ्टिंग के चलते आज शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान अलग-अलग विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े कई फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी।
राप्ती नगर उपकेंद्र से जुड़े 11 KV कृष्णा नगर, फेस-3, दूरदर्शन और पत्रकारपुरम फीडर प्रभावित रहेंगे। दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के हनुमंत नगर फीडर तथा राप्तीनगर न्यू के करीम नगर और रेल विहार फीडर की आपूर्ति भी बंद रहेगी। पादरी बाजार उपकेंद्र से जुड़े पादरी बाजार, लक्ष्मीपुर और न्यू फीडर भी निर्धारित अवधि में प्रभावित रहेंगे।
जरूरी काम पहले निपटाने की अपील
अधिशासी अभियंता के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण और बिजली लाइन शिफ्टिंग का काम सुरक्षित तरीके से पूरा कराने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे जरूरी काम पहले ही निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारी रखें।











