गोरखपुर-चर्लपल्ली रूट पर दौड़ेगी अमृत भारत: दो अक्टूबर से होगा नियमित संचालन, चार राज्यों के यात्रियों को मिलेगा लाभ

गोरखपुर और चर्लपल्ली के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को अब नियमित सेवा में बदलने का फैसला लिया गया है। रेलवे प्रशासन 22075/22076 चर्लपल्ली-गोरखपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत वीकली एक्सप्रेस के रूप में इसका संचालन करेगा। नियमित सेवा शुरू होने से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। चर्लपल्ली से ट्रेन का पहला नियमित संचालन दो अक्टूबर 2026 से होगा।
22075 चर्लपल्ली-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार रात 9:45 बजे चर्लपल्ली से चलेगी। यह काजीपेट रात 11:30 बजे, पेद्दपल्ली 12:25 बजे, मंचिर्याल 1 बजे, बल्हारशाह 3:20 बजे, चंद्रपुर 3:37 बजे और नागपुर सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बैतूल 9:10 बजे, इटारसी 12:15 बजे, भोपाल 1:45 बजे, बीना जंक्शन 4:10 बजे और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन शाम 6:03 बजे पहुंचेगी।
कानपुर, लखनऊ होते हुए पहुंचेगी गोरखपुर
ट्रेन उरई शाम 7:20 बजे, पुखरायां 7:57 बजे और कानपुर सेंट्रल रात 11:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ऐशबाग रात 12:58 बजे, लखनऊ सिटी 1:07 बजे, गोमती नगर 1:26 बजे, बाराबंकी 2:05 बजे और गोंडा 3:25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
रविवार को गोरखपुर से होगी वापसी
22076 गोरखपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 4 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। ट्रेन प्रत्येक रविवार सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह गोंडा 10:45 बजे, बाराबंकी 12:10 बजे, गोमती नगर 12:52 बजे, लखनऊ सिटी 1:15 बजे, ऐशबाग 1:40 बजे और कानपुर सेंट्रल 3:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद पुखरायां 4:10 बजे, उरई 4:46 बजे, झांसी 6:33 बजे, बीना 9:15 बजे और भोपाल 11:10 बजे पहुंचेगी।
22 एलएचबी कोच से बढ़ेगी यात्री क्षमता
गोरखपुर से चलने के बाद ट्रेन अगले दिन इटारसी रात 12:50 बजे, बैतूल 3:15 बजे, नागपुर 6:45 बजे, चंद्रपुर 8:22 बजे और बल्हारशाह 10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मंचिर्याल 11:32 बजे, पेद्दपल्ली 11:59 बजे, काजीपेट दोपहर एक बजे और चर्लपल्ली शाम पांच बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच होंगे। इनमें दो एलएसएलआरडी, एक पैंट्री कार, आठ शयनयान और 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।











