गोरखपुर रूट पर प्रभावित रहेंगी ट्रेनें: तीन पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला रूट

गोरखपुर|
तीन पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला रूट

गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। वाराणसी मंडल में चल रहे काम को देखते हुए रेलवे ने कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने के साथ दो एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदल दिया है। इसके अलावा कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर निर्धारित समय से देरी से चलाया जाएगा।

पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के बीच चलने वाली 55095 पैसेंजर 31 अगस्त से तीन सितंबर तक रद्द रहेगी। गोरखपुर कैंट से नरकटियागंज जाने वाली 55098 पैसेंजर भी इसी अवधि में नहीं चलेगी। वहीं, नरकटियागंज से गोरखपुर कैंट आने वाली 55097 पैसेंजर एक से चार सितंबर तक रद्द रहेगी। अमृतसर से एक और दो सितंबर को चलने वाली 15212 जननायक एक्सप्रेस रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर होकर चलेगी। कटिहार से इन्हीं तारीखों पर चलने वाली 15707 अमृतसर एक्सप्रेस छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते संचालित होगी।

सप्तक्रांति 4 घंटे, अवध 5 घंटे लेट

बढ़नी-नरकटियागंज 55040 पैसेंजर 30 अगस्त से तीन सितंबर तक 240 मिनट देरी से चलेगी। सत्याग्रह एक्सप्रेस 31 अगस्त को 60 मिनट लेट होगी। तीन सितंबर को बरौनी से चलने वाली 19038 अवध एक्सप्रेस 300 मिनट और मुजफ्फरपुर से चलने वाली 12557 सप्तक्रांति 240 मिनट देरी से रवाना होगी। 31 अगस्त की 19037 अवध एक्सप्रेस 120 मिनट और तीन सितंबर की 15705 चंपारण हमसफर 75 मिनट देरी से चलेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।