गोरखपुर में बिजली संकट से मिलेगी राहत: विभाग ने जारी किए इलाकेवार नंबर, 1912 पर भी मिलेगी मदद

गोरखपुर|
विभाग ने जारी किए इलाकेवार नंबर, 1912 पर भी मिलेगी मदद

शहर में बिजली से जुड़ी समस्याओं के लिए उपभोक्ताओं को अब शिकायत दर्ज कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बिजली विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए मोबाइल नंबर जारी किए हैं। बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर खराब होने या लाइन फॉल्ट जैसी समस्या होने पर उपभोक्ता सीधे संबंधित बिजली उपकेंद्र या अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे। इसके साथ ही 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

राप्तीनगर-ओल्ड/कूड़ाघाट क्षेत्र के लिए 9453047870 और 9453047403 नंबर जारी किए गए हैं। राप्तीनगर-न्यू क्षेत्र के उपभोक्ता 9415618168 और 9453047402 पर संपर्क कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेज/शाहपुर क्षेत्र के लिए 9453047869 और 9450998640 नंबर दिए गए हैं। अन्य राप्तीनगर-ओल्ड क्षेत्र के लिए 9453047869 और 9453047405 नंबर जारी किए गए हैं।

कई मोहल्लों के उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

नई व्यवस्था का लाभ भगवानपुर, राप्तीनगर फेज-3, इंद्रपुरम, बिछियापुर, गायत्रीपुरम, गंगानगर, अशोक नगर, रामजानकी नगर, कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, शिवनगर, कन्हैया नगर, मेडिकल कॉलेज, शाहपुर समेत आसपास के कई क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। इलाकेवार संपर्क नंबर मिलने से शिकायत सीधे संबंधित क्षेत्र तक पहुंचाई जा सकेगी। विभाग का कहना है कि इससे शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया तेज होगी।

शिकायत के साथ सही जानकारी देना जरूरी

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि शिकायत दर्ज कराते समय अपना सही नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर जरूर उपलब्ध कराएं। सही जानकारी मिलने से शिकायत की पहचान करने और जरूरत पड़ने पर मौके पर टीम भेजने में सुविधा होगी। विभाग के मुताबिक इससे बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।