गोरखपुर में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत: पीछे से बस ने बाइक में मारी टक्कर, पोते का इलाज कराने ले जा रहे थे अस्पताल

गोरखपुर|
पीछे से बस ने बाइक में मारी टक्कर, पोते का इलाज कराने ले जा रहे थे अस्पताल

शहर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके 27 दिन के नवजात बेटे की मौत हो गई। हादसा गुलरिहा थाना क्षेत्र में मोगलहा स्थित बुलेट एजेंसी के पास हुआ। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। बाइक चला रहे महिला के ससुर को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा निवासी निजामुद्दीन अपनी बहू अफसाना और 27 दिन के पोते हमजा को इलाज के लिए बाइक से गोरखपुर ला रहे थे। मोगलहा स्थित बुलेट एजेंसी के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही रोडवेज बस संख्या यूपी 78 एलएन 8452 ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अफसाना और उनका नवजात बेटा सड़क पर जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने जब्त की बस

घटना की जानकारी मिलते ही गुलरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मां और बच्चे के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। हादसे में बाइक चला रहे निजामुद्दीन को हल्की चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि मृतका के ससुर निजामुद्दीन की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।