गोरखपुर में आज तीन घंटे बिजली रहेगी गुल: तीन फीडरों की आपूर्ति होगी प्रभावित, लाइन शिफ्टिंग के चलते 11 बजे से होगी कटौती

शहर में आज रोड चौड़ीकरण और बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के चलते कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। राप्ती नगर और भटहट विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक काम कटौती शुरू होने से पहले निपटाने की अपील की है।
विद्युत विभाग के अनुसार राप्ती नगर उपकेंद्र के अंतर्गत 11 केवी पत्रकारपुरम और दूरदर्शन फीडर की सप्लाई बाधित रहेगी। इसके अलावा भटहट उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी बैलो फीडर पर भी आपूर्ति प्रभावित होगी। इन फीडरों से जुड़े इलाकों में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली नहीं मिलेगी।
काम पूरा होते ही बहाल होगी आपूर्ति
विभाग के मुताबिक, रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे सुबह 11 बजे से पहले अपने जरूरी कार्य पूरे कर लें, जिससे तीन घंटे की कटौती के दौरान असुविधा कम हो सके।











