गोरखपुर में धूम-धाम से मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव: बाजारों में देखते बन रही दुकानों की रौनक, यातायात व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू

गोरखपुर|
बाजारों में देखते बन रही दुकानों की रौनक, यातायात व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू

शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साह है। यह पर्व हर साल बेहद उल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पूरे शहर में उत्सव का माहौल है और प्रमुख मंदिरों से लेकर स्कूलों व पुलिस थानों तक रौनक बिखरी हुई है। शहर के हर दूकानों में सजावट की गई है, जो देखते ही बन रही हैं।

गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसमें एक से पांच वर्ष के बच्चे 'कान्हा' और छह से आठ वर्ष के बच्चे 'गोपाल' के रूप में सज-धजकर शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री झुलाएंगे गोपाल को झूलना

मध्यरात्रि ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परंपरागत रूप से बाल गोपाल को झूले में बिठाकर पालना झुलाएंगे और विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। शहर के प्रसिद्ध गीता वाटिका, इस्कॉन मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया है।

सजाई गई 137 झांकियां

शहर में लगभग 137 जगहों पर कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य झांकियां सजाई गई हैं। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरा वातावरण भजन-कीर्तन व "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से गूंज रहा है।

पुलिस लाइन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

पुलिस लाइन और जिले के सभी थानों में जन्माष्टमी उत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह है। हर साल की तरह इस बार भी पुलिस लाइन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और झांकियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही शहर के विभिन्न स्कूलों में बच्चों ने भगवान कृष्ण और राधा के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे बच्चों द्वारा की गई कृष्ण लीलाओं के सजीव मंचन ने सभी का मन मोह लिया।

ट्रैफिक डायवर्जन लागू

उत्सव और बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोरखपुर यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुगमता के कड़े इंतजाम किए हैं।शहर के प्रमुख मार्गों गोलघर और पुलिस लाइन क्षेत्र पर शाम 6 बजे से लेकर रात 2 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई असुविधा न हो।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।