गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति: प्रोफेसर केपी सिंह संभालेंगे कार्यभार, खत्म हुआ इंतजार

प्रोफेसर कृष्ण पाल सिंह को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया हैं। उनकी नियुक्ति प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के आदेश पर तीन साल की अवधि के लिए की गई है। जो इस पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को अपना नया कुलपति मिल गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के पूर्व कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह को गोरखपुर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।
तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगा कार्यभार
राजभवन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगी। कुलाधिपति ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12 की उपधारा-1 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की है।
पहले भी संभाल चुके है कुलपति की जिम्मेदारी
प्रो. केपी सिंह वर्तमान में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह इससे पहले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के कुलपति की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनकी नियुक्ति से गोरखपुर विश्वविद्यालय में पिछले कुछ समय से चल रहे कुलपति नियुक्ति का इंतजार खत्म हो गया है।











