गोरखपुर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: पूरा सामान जलकर हुआ राख, स्थानीय लोगों की मदद से पाया काबू

गोरखपुर|
पूरा सामान जलकर हुआ राख, स्थानीय लोगों की मदद से पाया काबू

गोरखपुर के उरवा बाजार में जूते-चप्पल के गोदाम में अचानक आग लगने से दहशत मच गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गोदाम ग्राम घुचियारी, सिकरीगंज थाना निवासी अनवर अली पुत्र शब्बीर अहमद का है। अनवर अली का उरवा बाजार में भी मकान है। मकान के पीछे बने गोदाम से आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।

राजस्व विभाग और पुलिस को दी सूचना

अग्निकांड में गोदाम में रखा जूता-चप्पल समेत पूरा सामान जल गया। अनवर अली ने बताया कि आग से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने घटना की जानकारी राजस्व विभाग और पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी श्यामदेव चौधरी ने बताया कि सभी के सहयोग से आग पर नियंत्रण पा लिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।