गोरखपुर में नाव से बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे एडीएम: ग्रामीणों से मिलकर जाना उनका हाल, राजस्व टीम को निगरानी के दिए निर्देश

गोरखपुर|
ग्रामीणों से मिलकर जाना उनका हाल, राजस्व टीम को निगरानी के दिए निर्देश

गोला तहसील क्षेत्र में बाढ़ के बीच प्रशासन ने राहत और निगरानी व्यवस्था तेज कर दी है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने बड़हलगंज ब्लॉक के कई प्रभावित गांवों का दौरा किया। टीम नाव से जलभराव वाले इलाकों में पहुंची और मौके पर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जरूरी मदद का भरोसा दिया।

अपर जिलाधिकारी के साथ उपजिलाधिकारी गोला मनीष कुमार, तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य और नायब तहसीलदार जयप्रकाश मौजूद रहे। अधिकारियों ने ज्ञानकोल, बगहा, कोटिया निरंजन समेत कई बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बाढ़ से सामने आ रही परेशानियों की जानकारी अधिकारियों को दी। प्रशासनिक टीम ने हालात का जायजा लेने के साथ प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

पानी के स्तर पर लगातार नजर

अधिकारियों ने राजस्व टीम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। पानी के स्तर में बदलाव और ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी समय से जुटाने पर जोर दिया गया। किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए भी प्रशासन की टीम सतर्क है। अधिकारियों ने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार राहत और बचाव कार्य जारी रखा जाएगा।

मेडिकल कैंप में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रशासन की नजर है। अलग-अलग स्थानों पर लगातार मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीणों को जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बच्चों को पानी वाले क्षेत्रों से दूर रखने की अपील

प्रशासन ने ग्रामीणों से बिना जरूरत गहरे पानी में न जाने की अपील की है। बच्चों को नदी, नाले और पानी से भरे क्षेत्रों से दूर रखने को कहा गया है। दौरे के दौरान स्थानीय राजस्व कर्मी और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।