गोरखपुर में सपा नेता डक्कू पर कसा शिकंजा: हत्या के प्रयास और छेड़खानी में रिमांड अर्जी, 7 सिंतबर को होगी सुनवाई

गोरखपुर|
हत्या के प्रयास और छेड़खानी में रिमांड अर्जी, 7 सिंतबर को होगी सुनवाई

राजघाट के खोखरटोला में जमीन कब्जे के विवाद से जुड़े मामले में सपा नेता जफर अमीन डक्कू की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों और महिला के बयान के आधार पर केस में हत्या के प्रयास और छेड़खानी की धाराएं बढ़ा दी हैं। अब इन दोनों धाराओं में डक्कू का रिमांड लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। रिमांड अर्जी पर सात सितंबर को सुनवाई होगी। इससे पहले डक्कू का शांति भंग के आरोप में चालान किया गया था, लेकिन उसे जमानत नहीं मिल सकी थी। इधर, मामले में फरार सपा नगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, केस की जांच आगे बढ़ने पर कुछ नए तथ्य सामने आए। इन्हीं तथ्यों के साथ शिकायतकर्ता महिला के बयान को भी विवेचना में शामिल किया गया। धाराएं बढ़ाने से पहले महिला का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया था। पुलिस का कहना है कि बयान और जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर मुकदमे में हत्या के प्रयास और छेड़खानी की धाराएं जोड़ी गई हैं। अब इन्हीं धाराओं के तहत डक्कू को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी है।

रिमांड मिला तो घटना को लेकर होगी पूछताछ

पुलिस ने न्यायालय में डक्कू की रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। सात सितंबर को इस पर सुनवाई होगी। रिमांड मिलने के बाद पुलिस जमीन विवाद के दौरान डक्कू की भूमिका, मौके पर मौजूद लोगों और घटनाक्रम से जुड़ी गतिविधियों को लेकर पूछताछ कर सकती है। पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल से जुटाई गई जानकारी के आधार पर भी आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शब्बीर कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए दबिश

मामले में नामजद सपा नगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए शब्बीर कुरैशी अग्रिम जमानत लेने की कोशिश में है। पुलिस उसकी तलाश के साथ मामले में नामजद अन्य लोगों की भूमिका भी जांच रही है।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मुकदमे में धाराएं किसी एक पक्ष के दबाव में नहीं बल्कि विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों और महिला के मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान के आधार पर बढ़ाई गई हैं। अब रिमांड पर सुनवाई के बाद डक्कू से पूछताछ और जांच की अगली प्रक्रिया तय होगी। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।