गोरखपुर में युवती से रेप का आरोपी अरेस्ट: वीडियो वायरल कर दी थी धमकी, लंबे समय से था फरार

गोरखपुर|
वीडियो वायरल कर दी थी धमकी, लंबे समय से था फरार

खजनी क्षेत्र की युवती से रेप और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। आरोपी पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। खजनी पुलिस ने सन्नी चौधरी पुत्र सुरेंद्र चौधरी को गोरखपुर के खोरठा से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायिक आदेश पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, सन्नी के खिलाफ खजनी थाने में केस दर्ज है। पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और लगातार गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे खोरठा से गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी दर्ज हो चुका है केस

जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ खजनी थाने में पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस अब नए मामले में भी आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी साउथ डीके पुरी और क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर के निर्देशन में की गई। खजनी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।