गोरखपुर में आज 4 घंटे बिजली कटौती: सड़क चौड़ीकरण के चलते बाधित रहेगी आपूर्ति, कई इलाके रहेंगे प्रभावित

गोरखपुर|
सड़क चौड़ीकरण के चलते बाधित रहेगी आपूर्ति, कई इलाके रहेंगे प्रभावित

शहर में आज सड़क चौड़ीकरण, बिजली लाइन शिफ्टिंग और विद्युत लाइनों को मजबूत करने के काम के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पादरी बाजार और राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी फेस-3 और 11 केवी मोती पोखरा फीडर के साथ दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के 11 केवी हनुमंतनगर फीडर की सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी। इसके अलावा पकड़ी, गोला ग्रामीण, गोला तहसील और सरहरी उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी इस अवधि में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

33/11 केवी इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र से निकलने वाले दिव्यानगर-2 फीडर की बिजली दोपहर एक से तीन बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की डालियों की छंटाई, लताओं की सफाई, ट्रांसफार्मर क्षेत्र की सफाई और अनुरक्षण का काम किया जाएगा। इससे महादेवपुरम, वीरबहादुरपुरम, शिवपुर, दिव्यानगर विस्तार, रामायण पार्क और बसेरा क्षेत्र प्रभावित होंगे।

विभाग ने उपभोक्ताओं से की अपील

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कटौती शुरू होने से पहले जरूरी बिजली संबंधी काम निपटा लें। निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।