गोरखपुर में स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र लापता: चालक के लौटने पर गायब मिला बच्चा, ऑटो में छूटा बैग

गोरखपुर|
चालक के लौटने पर गायब मिला बच्चा, ऑटो में छूटा बैग

शहर के सिविल लाइंस इलाके में बुधवार दोपहर स्कूल से घर लौट रहा कक्षा चार का छात्र अचानक लापता हो गया। छात्र छुट्टी के बाद ऑटो से घर जाने के लिए बैठा था, लेकिन कुछ देर बाद ऑटो चालक वापस लौटा तो वह उसमें नहीं मिला। छात्र का स्कूल बैग ऑटो में ही पड़ा था। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

लापता छात्र की पहचान राप्तीनगर निवासी मनोज गिरि के बेटे पद्मनाभ गिरि के रूप में हुई है। वह एचपी डिफेंस एकेडमी में कक्षा चार का छात्र है। बुधवार दोपहर करीब 1:40 बजे छुट्टी के बाद वह ऑटो से घर जाने के लिए निकला था। ऑटो चालक एक बच्ची को लेने के लिए कुछ देर के लिए वहां से चला गया। वापस लौटने पर पद्मनाभ ऑटो में नहीं था, जबकि उसका स्कूल बैग वहीं मिला।

संभावित रास्तों पर तलाश तेज

घटना की जानकारी मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की कई टीमें संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रही हैं। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम स्कूल से निकलने के बाद छात्र के संभावित रास्तों और ठिकानों की जानकारी जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।