गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण के चलते पावर कट: पांच उपकेंद्रों की सप्लाई बंद, सरहरी में 6 घंटे प्रभावित रहेगी बिजली

गोरखपुर|
पांच उपकेंद्रों की सप्लाई बंद, सरहरी में 6 घंटे प्रभावित रहेगी बिजली

शहर में सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और नई बिजली लाइनों के निर्माण के कारण आज कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। पादरी बाजार, राप्तीनगर, दुर्गाबाड़ी, शाहपुर और सरहरी उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में चार से छह घंटे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले निपटाने की अपील की है।

पादरी बाजार उपकेंद्र के 11 केवी पादरी बाजार, लक्ष्मीपुर, न्यू और सरस्वतीपुरम फीडर की सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी। इसी अवधि में राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 केवी फेज-3 और मोती पोखरा, दुर्गाबाड़ी के हनुमंतनगर और शाहपुर के असुरन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सरहरी में शाम पांच बजे तक बंद रहेगी सप्लाई

सरहरी उपकेंद्र क्षेत्र में 33 केवी नई लाइन के निर्माण के चलते सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को पानी भरने और इनवर्टर चार्ज करने जैसे जरूरी काम पहले कर लेने की सलाह दी है। अधिकारियों के मुताबिक निर्माण और मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।