गोरखपुर में अधूरी बाउंड्री से बढ़ी सुरक्षा की चिंता: जर्जर सड़क-नालियों को लेकर जीडीए से की शिकायत, आवंटियों ने उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर|
जर्जर सड़क-नालियों को लेकर जीडीए से की शिकायत, आवंटियों ने उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना के आवंटियों ने कॉलोनी की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल से मुलाकात की। आवंटियों ने जर्जर सड़क, टूटी नालियों, अधूरी बाउंड्रीवाल, सीवर, बिजली और पार्क से जुड़ी समस्याएं बताईं। आवंटियों ने समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द कार्रवाई का भरोसा देने के साथ कॉलोनी का निरीक्षण करने की बात कही।

आवंटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. आरके पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने बताया कि कॉलोनी की उत्तर दिशा में बाउंड्रीवाल अब तक अधूरी है। इससे पूरी कॉलोनी चारों ओर से सुरक्षित नहीं हो सकी है। आवंटियों के मुताबिक खुला हिस्सा होने के कारण बाहरी लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। उन्होंने पूरी बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने की मांग प्रमुखता से रखी।

सड़क की गिट्टियां उखड़ीं, नालियां भी टूटीं

कॉलोनीवासियों ने बताया कि सड़क और नालियों की स्थिति भी खराब है। कई जगह सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं, जबकि नालियां टूट गई हैं। सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं होने की शिकायत की गई। लोगों ने इन समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की। मुलाकात के दौरान समिति के संरक्षक रमेश चंद्र गुप्ता, महामंत्री अशोक अस्थाना, राजेश तिवारी, आरके शर्मा, विनय पांडेय, आरपी पांडेय, राहुल सिंह और अरविंद वैश्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।