गाजीपुर में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत: तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, टहलने निकली थी घर से

गोरखपुर|
तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, टहलने निकली थी घर से

सैदपुर-भीमापार मार्ग पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अज्ञात वाहन की टक्कर से देवरानी और जेठानी की मौत हो गई। दोनों महिलाएं सुबह के समय घर से बाहर टहलने के लिए निकली थीं, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं सड़क से दूर जा गिरीं और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

स्माइलपुर कोटीसा गांव निवासी खुशबू देवी पत्नी प्रमोद कश्यप अपनी जेठानी कृति पत्नी विनोद कश्यप के साथ सुबह घर से बाहर टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान सैदपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों महिलाएं सड़क से दूर जा गिरीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जांच के बाद डॉक्टरों ने किया मृत घो​षित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने जांच के बाद खुशबू देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कृति को प्राथमिक उपचार देने के बाद वाराणसी के मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कृति की हालत गंभीर थी। उन्हें एम्बुलेंस से वाराणसी ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान एम्बुलेंस में चढ़ाते समय कृति ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार की दोनों महिलाओं की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

दो महिलाओं की मौत से टूटा परिवार

खुशबू और कृति के पति दोनों सगे भाई हैं। दोनों वाहन चलाने का काम करते हैं। हादसे के समय कृति का पति विनोद गांव में ही मौजूद था। वहीं, खुशबू का पति प्रमोद इस समय मुंबई में हैं। हादसे की सूचना दे दी गई है और वह घर के लिए निकल चुका हैं। खुशबू के दो छोटे बच्चे हैं। उसके एक बच्चे की उम्र सात साल और दूसरे की पांच साल है। वहीं, कृति की कोई संतान नहीं थी। एक ही घर की दो महिलाओं की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश में जुटी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।