गोरखपुर में 110 ग्राम सोना चुराने वाली महिला अरेस्ट: 16 लाख का सोना बरामद, स्टॉक में मिला 191 ग्राम का अंतर

गोरखपुर|
16 लाख का सोना बरामद, स्टॉक में मिला 191 ग्राम का अंतर

राजघाट क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप से सोने का पैकेट चोरी करने के मामले का पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से खुलासा किया है। बुर्का पहनकर दुकान में पहुंची महिला पर सोने के जेवर का पैकेट चोरी करने का आरोप है। स्टॉक मिलान के दौरान अंतर मिलने पर दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो घटना सामने आई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 110.2 ग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है।

राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर निवासी बाबूलाल वर्मा की रावत पाठशाला के पास ज्वेलरी की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को वह दुकान के स्टॉक का मिलान कर रहे थे। इसी दौरान 18 कैरेट गोल्ड में 191 ग्राम का अंतर मिला। संदेह होने पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी।

ज्वेलरी दिखाने के बहाने उठाया पैकेट

फुटेज में छह अगस्त की शाम करीब चार बजे एक महिला बुर्का पहनकर दुकान में आती दिखाई दी। महिला ने ज्वेलरी दिखाने को कहा। इसी दौरान उसने मौका पाकर सोने के जेवर वाला एक पैकेट उठाया और उसे छिपा लिया। कुछ देर बाद वह दुकान से बाहर निकल गई। फुटेज देखने के बाद दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई।

फुटेज के आधार पर हुई गिरफ्तारी

बाबूलाल वर्मा ने 12 सितंबर को राजघाट थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया और सीसीटीवी फुटेज व वीडियो पुलिस को सौंपे। पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान तुर्कमानपुर निवासी अफसरी उर्फ खोड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके पास से 110.2 ग्राम सोना बरामद हुआ है। कोतवाली सीओ ओंकार दत्त ने बताया कि तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।