गोरखपुर में जहर पिलाने की कोशिश में छह पर केस: नशे में मारपीट का आरोप, दूसरी शादी की दी धमकी

गोरखपुर|
नशे में मारपीट का आरोप, दूसरी शादी की दी धमकी

सहजनवा के भक्सा गांव में विवाहिता ने पति और ससुरालियों पर मारपीट, दूसरी शादी की धमकी और जबरन जहर पिलाने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक उसका पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ विवाद और मारपीट करता है। शिकायत के आधार पर सहजनवा पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भक्सा गांव निवासी सरिता देवी की शादी करीब 11 साल पहले गुलरिहा क्षेत्र के सरहरी टोला बंदरहा निवासी दीपेश निषाद से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। सरिता का आरोप है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है। इसका विरोध करने पर वह शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करता है। महिला ने ससुराल के अन्य सदस्यों पर भी पति का पक्ष लेने और उसे परेशान करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

15 अगस्त की रात का मामला

सरिता के अनुसार 15 अगस्त की रात करीब नौ बजे दीपेश नशे में घर आया और विवाद करने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसने मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से जबरन जहर पिलाने की कोशिश की। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में खुद और बच्चों को भविष्य में नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका भी जताई है।

पति समेत छह के खिलाफ एफआईआर

सहजनवा पुलिस ने दीपेश, उसके पिता नेबुल, मां इमरावती, राधिका, मधु रेखा और बहादुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।