गोरखपुर में ज्वेलरी शॉप में चोरी का हुआ खुलासा: पत्नी को तीज पर गिफ्ट देने के लिए चुराई अंगूठी, पुलिस ने पति-पत्नी को किया अरेस्ट

गोरखपुर|
पत्नी को तीज पर गिफ्ट देने के लिए चुराई अंगूठी, पुलिस ने पति-पत्नी को किया अरेस्ट

रामगढ़ताल क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप से अंगूठियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान होने के बाद दोनों को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से करीब 60 हजार रुपये कीमत की चोरी गई दो अंगूठियां और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।

आरोपियों की पहचान मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के खटकाना कस्बा निवासी दीपक सोनकर और उसकी पत्नी मीरा सोनकर के रूप में हुई। पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसने तीज त्योहार पर पत्नी को अंगूठी दिलाने का वादा किया था। पैसे नहीं होने पर उसने ज्वेलरी शॉप से अंगूठी चोरी कर ली। मीरा ने बताया कि उसने त्योहार में पहनने के लिए अंगूठी चोरी की थी, लेकिन उसे पहन भी नहीं पाई।

ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप को बनाते थे निशाना

रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामा नंद राय के मुताबिक, पति-पत्नी शातिर चोर हैं और पहले भी कई वारदातों में शामिल रहे हैं। क्राइम हिस्ट्री की जांच में सामने आया कि दीपक के खिलाफ आठ और मीरा के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। ये मामले मऊ, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ और गोरखपुर में दर्ज हैं। दोनों की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उनके बच्चे नहीं हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों अपने शौक पूरे करने के लिए ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते थे। ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचते और सराफा कारोबारी को चकमा देकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लेते थे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।