गोरखपुर में घर डूबे तो टेंट बना सहारा: समाजसेवी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी हाईटेक राहत किट, रोशनी-पंखे से मिली राहत

गोरखपुर|
समाजसेवी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी हाईटेक राहत किट, रोशनी-पंखे से मिली राहत

गोला क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री के साथ सुरक्षित ठहरने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई। पटना चौकी के समीप फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के मालिक एवं सीनियर समाजसेवी आलोक अग्रवाल की ओर से बाढ़ पीड़ितों को विशेष राहत किट वितरित की गई। मंगलवार को उनके प्रतिनिधि प्रणव प्रताप सिंह ने लोगों को राहत सामग्री सौंपी।

राहत किट में वाटरप्रूफ हाईटेक टेंट के साथ सोलर लाइट और पंखे की सुविधा दी गई है। इससे बाढ़ प्रभावित परिवारों को बिजली की समस्या के बीच रात में रोशनी और गर्मी में पंखे की सुविधा मिल सकेगी। टेंट को इस तरह तैयार किया गया है कि उसमें रहने वाले लोगों को सांप, बिच्छू, कीड़े-मकौड़ों और मच्छरों से भी सुरक्षा मिल सके।

पीड़ितों को दिए लंच पैकेट

राहत किट के साथ बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजन का भी वितरण किया गया। सामग्री मिलने पर प्रभावित परिवारों के चेहरे पर राहत और खुशी दिखाई दी। उनके लिए यह टेंट बाढ़ के बीच सुरक्षित रात गुजारने का सहारा बना।

अधिकारियों ने सराहा

कार्यक्रम में एसडीएम गोला मनीष शर्मा, नायब तहसीलदार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने समाजसेवी आलोक अग्रवाल की पहल को बाढ़ पीड़ितों के लिए उपयोगी और सराहनीय बताया। प्रशासन की राहत मुहिम के बीच समाजसेवी की पहल से प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त मदद मिली।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।