गोरखपुर में 15 वर्षीय किशोरी घर से लापता: कॉपी में लिखा- प्रेमी संग जा रही हूं, भाई ने आरोपी पर दर्ज कराया केस

गोरखपुर|
कॉपी में लिखा- प्रेमी संग जा रही हूं, भाई ने आरोपी पर दर्ज कराया केस

खजनी क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। जाने से पहले उसने स्कूल की कॉपी में माता-पिता के लिए संदेश लिखा। इसमें उसने कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड के पास जा रही है और परिवार उसकी शादी उससे नहीं कराएगा। किशोरी के भाई ने खजनी थाने में कस्बे के एक युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है।

किशोरी के बड़े भाई के मुताबिक, आरोपी युवक काफी समय से उसकी बहन को भगाने की धमकी देता था। वह उससे शादी करने की बात कहता था। इसी बीच 13 सितंबर को किशोरी दोपहर में बिना बताए घर से चली गई। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद स्कूल बैग की जांच की गई तो कॉपी में प्रेमी के साथ जाने की बात लिखी मिली। भाई का आरोप है कि युवक उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर ले गया है और उसके साथ अनहोनी की आशंका है।

जिले के थानों में लगातार पहुंच रहे मामले

परिवार के मुताबिक, किशोरी के लापता होने का यह मामला अकेला नहीं है। जिले के 30 थानों से ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। थानों में एक दिन में चार से पांच मामले केवल लड़कियों के घर से चले जाने या लापता होने के दर्ज हो रहे हैं। उन्हें तलाशने में पुलिस टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

शहर और प्रदेश से बाहर तक तलाश

लापता लड़कियों की तलाश में पुलिस को कई बार गोरखपुर से बाहर जाना पड़ता है। कुछ मामलों में दूसरे प्रदेशों तक टीम भेजनी पड़ती है। इसके बावजूद ऐसी तलाश के लिए पुलिस को मिलने वाली रकम मामूली बताई जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।