महुलिया खजुहा में लगी ग्राम चौपाल: अफसरों ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद, ग्रामीणों ने जताया संतोष

सेवा संकल्प अभियान ‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’ के तहत ग्राम पंचायत महुलिया खजुहा में ग्राम चौपाल लगाई गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। चौपाल में ग्रामीणों ने योजनाओं से मिल रहे लाभ को लेकर संतोष जताया।
अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना और हर घर शौचालय योजना (स्वच्छ भारत मिशन) समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। उनसे पूछा गया कि योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है या नहीं और उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है।
पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने पर जोर
चौपाल में सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रवीण कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी, ग्राम सचिव वीरेंद्र कुशवाहा, ग्राम प्रशासक संजय कुमार पांडेय और एडीओ पंचायत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदीप सिंह, मिथलेश तिवारी, पन्नेलाल, राम सिंह, रामनरेश, गोविंद, सनी, हनुमान और जय प्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।











