नौ माह की मासूम से रेप मामले में नाबालिग मामा अरेस्ट: मोबाइल में मिले 50 से अधिक अश्लील वीडियो, खेत में गंभीर हालत में मिली थी बच्ची

गोरखपुर|1 घंटा पहले
मोबाइल में मिले 50 से अधिक अश्लील वीडियो, खेत में गंभीर हालत में मिली थी बच्ची

गुलरिहा थाना क्षेत्र में नौ माह की मासूम बच्ची के साथ रेप की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। शुक्रवार रात घर से लापता हुई बच्ची शनिवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में गंभीर हालत में मिली। बच्ची खून से लथपथ थी और दर्द से कराह रही थी। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। इस दौरान बच्ची के 12 वर्षीय नाबालिग मामा पर संदेह गहराया। पूछताछ के दौरान वह लगातार अपने बयान बदलता रहा। पुलिस ने जब उससे विस्तार से पूछताछ की तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

रात में गायब हुई थी बच्ची

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात बच्ची अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। देर रात जब मां की नींद खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने पूरी रात बच्ची की तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह गांव के बाहर खेत में टीनशेड के पास बच्ची गंभीर अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

मोबाइल जांच में मिले आपत्तिजनक वीडियो

पुलिस जांच में आरोपी नाबालिग के मोबाइल फोन से 50 से अधिक अश्लील वीडियो मिलने की बात सामने आई है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि उसने बड़ी संख्या में अश्लील वेबसाइटों को सर्च किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह नियमित रूप से इस तरह की सामग्री देखता था। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

आगे की कार्रवाई कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बच्ची का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चिकित्सकों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके मोबाइल फोन से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और जांच जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।