गोरखपुर में नर्स ने लगाया छेड़खानी का आरोप: एडीजी से लगाई न्याय की गुहार, नाइट ड्यूटी के दौरान पकड़ता था हाथ

गोरखपुर|
एडीजी से लगाई न्याय की गुहार, नाइट ड्यूटी के दौरान पकड़ता था हाथ

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक निजी अस्पताल की नर्स के साथ छेड़खानी और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि साथ में काम करने वाला एक युवक नाइट ड्यटी के दौरान हाथ पकड़ता है। कहता है मेरी बन जाओ हमेशा खुश रहोगी। विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देता हैं। पीड़िता की शिकायत पर एडीजी जोन से शिकायत किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई पीड़िता द्वारा एडीजी जोन से की गई शिकायत और उनके कड़े निर्देश के बाद की गई है।

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फातिमा रोड पर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ही काम करने वाला महबूब नामक युवक नाइट ड्यूटी के दौरान नर्स का हाथ पकड़ता, अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करता और गलत हरकतें करता था। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता को "मेरी बन जाओ, नहीं तो नौकरी से निकलवा दूंगा" कहकर डराता था। इसके अलावा वह उसका पीछा करते हुए उसके कमरे तक भी पहुंच गया और जान से मारने की धमकी दी।

एडीजी से लगाई गुहार

आरोपी की हरकतों से परेशान होकर जब पीड़िता ने भय के माहौल में रहने के बाद एडीजी जोन से न्याय की गुहार लगाई, तो उन्होंने तुरंत शाहपुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। शाहपुर पुलिस ने आरोपी महबूब के खिलाफ छेड़खानी सहित संबंधित कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अंजय सिंह के मुताबिक, आरोपी का चालान कर दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।