संभव में लगा शिकायतों का अंबारः: जोन एक के लोग जलजमाव से परेशान, बेटे के आधार में गड़बड़ी से निराश पेरेंट्स हुए भावुक

गोरखपुर|24 फ़रवरी 2026
जोन एक के लोग जलजमाव से परेशान, बेटे के आधार में गड़बड़ी से निराश पेरेंट्स हुए भावुक

नगर निगम सभागार में मंगलवार को जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए संभव समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न जोन व वार्डों के दो दर्जन से अधिक लोग, पानी, सड़क, नाली व टैक्स में गड़बड़ी की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने अपने शहर के विभिन्न मोहल्लों में चोंक हो चुकी नालियों व जलभराव की शिकायत की। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने सभी की शिकायत सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। संभव शिविर कुछ ऐसे नागरिक भी पहुंचे थे जो बीते महीनों में कई बार नगर निगम कार्यालय का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन उन्हें अबतक कोई समाधान नहीं मिल पाया है।

जोन एक के लोग जलजमाव से परेशान, बेटे के आधार में गड़बड़ी से निराश पेरेंट्स हुए भावुक

दो साल से लगा रहे चक्कर

गोरखनाथ इलाके के 10 नंबर बोरिंग के रहने वाले आदित्य मिश्रा अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ पहुंचे थे। दंपति अपर नगर आयुक्त से गुहार लगाते हुए काफी भावुक हो गए। आदित्य ने बताया कि बेटा बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। जिसका बर्थ सर्टिफिकेट नगर निगम से जारी हुआ था। बेटे के जन्म का वर्ष 2008 है जबकि आधार कार्ड में यह गलत दर्ज हो गया है। इसके चलते उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आदित्य ने बताया कि इसे लेकर एसडीएम से भी आदेश कराया जा चुका है और शपथ पत्र भी जमा किया गया है। लेकिन दो साल बीतने के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि अगर इस बार आधार कार्ड में डेट आॅफ बर्थ नहीं सुधरी तो बेटे का रिजल्ट रुक सकता है। इस पर अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बर्थ सर्टिफिकेट पटल पर तैनात क्लर्क को सुधार करने के निर्देश दिए।

सालों से जमा है नाली का पानी

झारखंडी मोहल्ले से आए मनोज कुमार ने बताया कि घर के पास बना नाला पूरी तरह जाम हो चुका है। इसको लेकर दो बार पहले भी अप्लीकेशन दिया जा चुका है लेकिन अबतक सफाई का काम नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि जलजमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जोन नंबर एक तारामंडल से पहुंचे जय प्रताप ने बताया कि सियाराम लाइब्रेरी के आस.पास सालों से नाली का पानी रूका हुआ है। कई बार निगम कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी न तो सफाई हो रही है और न ही जलनिकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था हो रही है। वहीं, असुरन से आए कुछ शिकायतकर्ताओं ने हाउस व वाटर टैक्स को लेकर शिकायत दर्ज कराई जिसपर अपर नगर आयुक्त ने सुधार कराने का आश्वासन दिया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।