गोरखपुर में आज 5 घंटे का शटडाउन: कई इलाकों में बाधित रहेगी बिजली, मरम्मत कार्य के चलते पावर कट

गोरखपुर|
कई इलाकों में बाधित रहेगी बिजली, मरम्मत कार्य के चलते पावर कट

सड़क चौड़ीकरण, पोल शिफ्टिंग और विद्युत उपकेंद्रों पर मरम्मत कार्य के चलते आज शहर के कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने शटडाउन की सूचना जारी करते हुए प्रभावित उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लेने और विभाग का सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

राप्तीनगर न्यू विद्युत उपकेंद्र से संचालित करीमनगर और रेल विहार फीडर की बिजली आपूर्ति शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी। इस अवधि में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत विद्युत पोलों को स्थानांतरित करने का कार्य किया जाएगा। वहीं मेडिकल कॉलेज ओल्ड विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के कारण यहां से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बाधित रहेगी। इससे आसपास के कई मोहल्ले प्रभावित होंगे।

लाइन शिफ्टिंग के कारण भी रहेगी कटौती

बिजली विभाग के अनुसार इंडस्ट्रियल स्टेट उपकेंद्र के 11 केवी पश्चिमी जनप्रिय फीडर, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के 11 केवी हनुमंत नगर फीडर और खोराबार उपकेंद्र के 11 केवी सूबा बाजार फीडर की बिजली आपूर्ति भी शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का कार्य प्रस्तावित है। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि सभी कार्य तय समय के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।