गोरखपुर में तीन घंटे का पॉवर कट: दोपहर 12 से 3 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, विभाग ने जारी की एडवाइजरी

शहर में रोड चौड़ीकरण और बिजली लाइन शिफ्टिंग के काम के चलते मंगलवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पांच विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम दोपहर 12 बजे से पहले निपटा लें। निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
बिजली कटौती से प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी का 11 केवी हनुमंत नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र राप्ती नगर के 11 केवी कृष्णा नगर, फेस-3 और मोती पोखरा फीडर शामिल हैं। इसके अलावा राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र के 11 केवी करीम नगर और रेल विहार फीडर तथा पादरी बाजार उपकेंद्र के 11 केवी पादरी बाजार फीडर की आपूर्ति भी निर्धारित अवधि में बाधित रहेगी।










