रेलवे फाटक पर सिलिंडर से टकराई इंटरसिटी एक्सप्रेस: टला बड़ा हादसा, युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई

गोरखपुर|
टला बड़ा हादसा, युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई

शहर में कुसम्ही और सरदानगर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित रेलवे समपार फाटक पर इंटरसिटी एक्सप्रेस गैस सिलिंडर से टकरा गई। टक्कर के बावजूद सिलिंडर नहीं फटा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे सुरक्षा बल ने संबंधित युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, 15104 बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के गुजरने से पहले गेटमैन समपार फाटक संख्या-152 स्पेशल बंद कर रहा था। इसी दौरान एक युवक साइकिल के पीछे भरा हुआ गैस सिलिंडर बांधकर रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगा। तभी ट्रेन नजदीक पहुंच गई। घबराकर युवक साइकिल और सिलिंडर ट्रैक पर छोड़कर भाग गया। कुछ ही क्षण बाद ट्रेन के इंजन से सिलिंडर और साइकिल टकराकर दूर जा गिरे। सिलिंडर नहीं फटा और ट्रेन बिना रुके आगे रवाना हो गई। रेलवे सुरक्षा बल ने युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।