बारिश के चलते उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों की शारीरिक परीक्षा निरस्त: एक और दो जुलाई को होगा एग्जाम, लखनऊ में होगी भर्ती प्रक्रिया

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के तहत गोरखपुर में आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा बारिश के कारण स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा 29 और 30 जून 2026 को 26वीं वाहिनी पीएसी परिसर में प्रस्तावित थी। भर्ती बोर्ड ने बताया कि लगातार बारिश के चलते परीक्षा कराना संभव नहीं हो सकेगा। इसलिए दोनों दिनों की शारीरिक दक्षता परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अभ्यर्थियों को नई तिथियों पर परीक्षा में शामिल होना होगा।
29 जून को बुलाए गए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा अब एक जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं, 30 जून के अभ्यर्थियों की परीक्षा दो जुलाई 2026 को होगी। दोनों दिनों की परीक्षा अब गोरखपुर के बजाय 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में आयोजित की जाएगी। भर्ती बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और स्थान पर समय से पहुंचने की अपील की है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









