गोरखपुर में नाबालिग से रेप का आरोपी अरेस्ट: किशोरी के गर्भवती होने पर हुआ था फरार, दो साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान

गोरखपुर|
किशोरी के गर्भवती होने पर हुआ था फरार, दो साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान

गुलरिहा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी से रेप करने के आरोपी युवक को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि युवक ने करीब दो वर्षों तक शादी का भरोसा देकर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब किशोरी गर्भवती हुई तो उसने संपर्क तोड़ लिया और मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर दर्ज केस में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान जंगल एकला नंबर-दो, टोला हतवा निवासी 22 वर्षीय विनय निषाद के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि करीब दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों की पहचान हुई थी। इसके बाद मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। परिजनों ने कई बार किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आरोपी के संपर्क में बनी रही।

शादी का भरोसा देकर बनाए संबंध

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विनय निषाद ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। गर्भ ठहरने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और उससे पूरी तरह संपर्क समाप्त कर दिया। इसके बाद किशोरी ने पूरी घटना अपनी मां को बताई।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस

मां-बेटी एक अगस्त को गुलरिहा थाने पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

आरोपी को कोर्ट में किया पेश

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।