राप्ती किनारे इको पार्क और फोरलेन सड़क तैयार: 23 अप्रैल को सीएम योगी करेंगे लोर्कापण, नगर आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

गोरखपुर|20 अप्रैल 2026
 23 अप्रैल को सीएम योगी करेंगे लोर्कापण, नगर आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे बड़ा डेवलपमेंट प्रोजेक्ट लगभग तैयार हो चुका है। नगर निगम की ओर से विकसित किया गया इको पार्क और राजघाट पुल से बाघागाड़ा तक बनी फोरलेन सड़क अब उद्घाटन के लिए तैयार है। इस प्रोजेक्ट का लोर्कापण 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए। इस पूरे प्रोजेक्ट को शहर के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के तौर पर देखा जा रहा है।

राप्ती रिवर फ्रंट के पास तैयार किया गया इको पार्क शहर का नया आकर्षण बनने जा रहा है। इस पार्क को मॉडर्न थीम के साथ डिजाइन किया गया है। यहां हर उम्र के लोगों के लिए सुविधाएं विकसित की गई हैं। बच्चों के लिए एडवांस प्ले एरिया बनाया गया है। इसमें नए और सुरक्षित खेल उपकरण लगाए गए हैं। परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए बैठने की अच्छी व्यवस्था की गई है। पार्क में हरियाली पर खास ध्यान दिया गया है। बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया है। वॉकिंग ट्रैक भी तैयार है, जहां लोग सुबह-शाम टहल सकेंगे। पार्क के अंदर एक सुंदर पोखर बनाया गया है। इसमें पैडल बोटिंग की सुविधा दी जा रही है। यह फीचर लोगों के लिए खास आकर्षण रहेगा। इसके अलावा पार्क का ओवरऑल लुक भी काफी आकर्षक बनाया जा रहा है। लाइटिंग और डिजाइनिंग पर भी काम किया गया है, ताकि रात में भी यह जगह खूबसूरत दिखे।

नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने अधिकारियों की टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई अहम निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि पार्क का मुख्य गेट भव्य बनाया जाए। एंट्री पर ही लोगों को अच्छा एक्सपीरियंस मिलना चाहिए। इसके अलावा एकल बांधा स्थित लिगेसी वेस्ट साइट पर थीम बेस्ड पेंटिंग कराने को कहा गया। उन्होंने साफ-सफाई पर भी खास जोर दिया। मूर्ति विसर्जन स्थल और पार्किंग एरिया में क्लियर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। ताकि विजिटर्स को किसी तरह की परेशानी न हो। सड़क के डिवाइडर और रेलिंग की पेंटिंग कराने को भी कहा गया। ट्रैफिक सिग्नल और इंडिकेटर्स को सही तरीके से लगाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को समय पर सभी काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।

फोरलेन सड़क से ट्रैफिक होगा आसान

राजघाट पुल से बाघागाड़ा तक बनी फोरलेन सड़क शहर के ट्रैफिक सिस्टम के लिए बड़ा बदलाव साबित होगी। यह सड़क खासतौर पर वाराणसी की ओर जाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद रहेगी। इससे यात्रा का समय कम होगा। जाम की समस्या भी घटेगी। नई सड़क चौड़ी और आधुनिक डिजाइन पर बनाई गई है। इसमें ट्रैफिक मूवमेंट को ध्यान में रखकर प्लानिंग की गई है। रोड सेफ्टी के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इससे आने वाले समय में शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

पूरी तरह तैयार प्रशासन

23 अप्रैल को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। हर छोटे-बड़े काम की मॉनिटरिंग की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी को अपने-अपने जिम्मेदार काम समय पर पूरा करने को कहा गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।