गोरखपुर में सुबह से छाए काले बादल: हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मिली बड़ी राहत, सात दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून

गोरखपुर|
हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मिली बड़ी राहत, सात दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून

शहर में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। घने बादलों, बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। मौसम विभाग ने अगले पांच से सात दिनों तक मानसून सक्रिय रहने और रुक-रुककर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

रविवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। सड़कों, पार्कों और बाजारों में भी बदले मौसम का असर साफ दिखाई दिया।

दिन भर छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर हल्की बारिश हो सकती है। विभाग का अनुमान है कि अगले पांच से सात दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने दी सलाह

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। लगातार बादल और बारिश के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना कम है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताते हुए लोगों और किसानों को मौसम संबंधी एडवाइजरी पर नजर रखने तथा जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।