साकेत निशान ने लांच की 'फाइव ईयर मेंटिनेंस फ्री' एमपीवी: एबीएस और ईबीडी टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगी सुरक्षित ब्रेकिंग, लॉन्चिंग से पहले हुई जबर्दस्त बुकिंग

गोरखपुर|06 मार्च 2026
एबीएस और ईबीडी टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगी सुरक्षित ब्रेकिंग, लॉन्चिंग से पहले हुई जबर्दस्त बुकिंग

शहर के नौसढ़ स्थित कार शोरूम साकेत निशान में मंगलवार को मल्टी पर्पज कार निशान ग्रेवाइट लांच की गई। कार्यक्रम में सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने नई गाड़ी का अनावरण हटाकर उद्घाटन किया। निशान मोटर्स ने अपनी एमपीवी निशान ग्रेवाइट खरीदने वाले ग्राहकों को पांच साल और 50 हजार किलोमीटर तक 'फ्री सर्विस' देने का ऑफर दिया है। 999 सीसी के पॉवरफुल इंजन के साथ आने वाली इस गाड़ी में छह एयरबैग दिए गए हैं।

एबीएस और ईबीडी टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगी सुरक्षित ब्रेकिंग, लॉन्चिंग से पहले हुई जबर्दस्त बुकिंग

मध्यम वर्ग के लिए किफायती है ग्रेवाइट

गाड़ी को सुरक्षित बनाने के लिए इसके बेस वेरिएंट में भी एबीएस और ईबीडी टेक्नोलॉजी वाला ब्रेकिंग सिस्टम लगाया गया है। मध्यम वर्ग को लुभाने के लिए एमपीवी की प्राइस आठ लाख से 9.5 लाख रुपये के बीच रखी गई है। नई गाड़ी को लेकर गोरखपुर के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को लांच होने से पहले ही इस गाड़ी की 100 से अधिक बुकिंग हो चुकी थी।

जीरो डाउनपेमेंट पर मिलेगी कार

उद्घाटन समारोह के मौके पर साकेत निशान के एमडी विवेक त्रिपाठी ने कहा कि गोरखपुर और आस-पास के ग्राहकों के लिए यह सुनहरा मौका है। गाड़ी खरीदने वाले पहले पांच हजार कस्टमर्स को कंपनी की ओर से पांच साल तक फ्री मेंटिनेंस की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फाइनेंस की सुविधा पर गाड़ी लेने वाले ग्राहकों को कंपनी की ओर से जीरो डाउनपेमेंट पर 5.5 परसेंट के न्यूनतम ब्याज पर लोन की सुविधा दी जा रही है। इस दौरान साकेत निशान के डायरेक्टर अभिनव त्रिपाठी, जनरल मैनेजर उमेश त्रिपाठी, सेल्स मैनेजर शिवेंद्र मिश्रा, नितेश रावत, आकाश श्रीवास्तव और साकेत निशान की पूरी टीम मौजूद रही।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।