पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण 99 फीसदी पूरा: सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट से ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार, 429 करोड़ से बना है 2.6 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर

गोरखपुर|11 अप्रैल 2026
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट से ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार, 429 करोड़ से बना है 2.6 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर

गोरखपुर में यातायात सुगमता को नई ऊंचाई देने वाले पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर पर जल्द ही वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। इसका निर्माण लगभग पूरा हो गया है और लोकार्पण को लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। राप्ती नदी पर बने पुराने पुल का अनुरक्षण कार्य पूरा होते ही नवनिर्मित फ्लाईओवर को भी नौसढ़ से इंदिरानगर तक सीधे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। जबकि फ्लाईओवर से होकर देवरिया बाईपास की तरफ जाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इस मार्ग पर कनेक्टिंग फोरलेन फ्लाईओवर का काम अभी जारी है।

गोरखपुर का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर, मजबूत रोड कनेक्टिविटी और आवागमन सुगमता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। नौसढ़-इंदिरानगर मार्ग पर 2.6 किमी से अधिक लंबाई वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 429.49 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम के अनुसार फ्लाईओवर की सीधी लंबाई वाले हिस्से में निर्माण 99 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का कुछ काम शेष है और उसे भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। यह फ्लाईओवर जल्द ही जनता की सेवा में समर्पित होने जा रहा है।

लखनऊ, प्रयागराज के यात्रियों को सहूलियत

सिक्सलेन फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने के बाद इस रूट पर प्रतिदिन होने वाली भारी भीड़ और जाम से अब स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले यात्रियों को निजात मिलेगी। लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ और प्रयागराज से आने वाले यात्रियों को शहर के भीतर प्रवेश करने या शहर से होकर महराजगंज, देवरिया या कुशीनगर जाने में समय की काफी बचत होगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।