गोरखपुर में बेटे ने पिता को किया लहूलुहान: एक फीट जमीन के विवाद में कुदाल से किया वार, CCTV में कैद फुटेज

गोरखपुर|1 घंटा पहले
एक फीट जमीन के विवाद में कुदाल से किया वार, CCTV में कैद फुटेज

शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर-2 स्थित मोहनापुर चौहान टोला में पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले बैठा। रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता पर कुदाल से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे समेत उसके भाई को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, मोहनापुर चौहान टोला निवासी राजकुमार चौहान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पांच बेटे हैं। इनमें से तीन की शादी हो चुकी है। परिवार की जमीन पर तीनों विवाहित बेटे अपने-अपने कमरे बनाकर रहते हैं। बताया गया कि मकानों के बीच लगभग चार फीट चौड़ी गैलरी छोड़ी गई है। इससे परिवार के सदस्य आवागमन करते हैं। वहीं दो बेटों के हिस्से में लगभग 300 वर्ग फीट जमीन आगे की ओर स्थित है। इसका उपयोग रास्ते के रूप में भी किया जाता है। राजकुमार चौहान के अनुसार, सोमवार को वह अपनी जमीन पर तीन फीट चौड़ा रास्ता छोड़कर बाउंड्री निर्माण का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब चार बजे उनका बड़ा बेटा कर्मा वहां पहुंचा और एक फीट अतिरिक्त रास्ता छोड़ने की मांग करने लगा। इस बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में तीखी नोकझोंक में बदल गई।

लोगों ने बचाई जान

जानकारी के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद कर्मा ने पास में रखी कुदाल उठा ली। उसने अपने पिता पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से राजकुमार चौहान लहूलुहान होकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए किसी तरह बीच-बचाव किया। लोगों ने घायल पिता को हमलावर बेटे के चंगुल से बचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते हस्तक्षेप नहीं करने पर घटना और गंभीर रूप ले सकती थी।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वारदात का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य भी प्राप्त हुआ है। पुलिस ने आरोपी कर्मा और उसके भाई भानू को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।