सपा से जुड़े छात्र नेता के घर फायरिंग: चार बदमाशों ने घर के बाहर तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने का प्रयास किया, युवती से बातचीत को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग की आशंका

गोरखपुर|06 मार्च 2026
चार बदमाशों ने घर के बाहर तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने का प्रयास किया, युवती से बातचीत को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग की आशंका

कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में रहने वाले सपा छात्र नेता के घर शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बाइक से आए बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए घर के बाहर तोड़फोड़ भी की। घटना का विरोध करने पर छात्र नेता की मां से मारपीट की गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

रात 11:20 बजे पहुंचे बदमाश

अलीनगर उत्तरी निवासी उज्ज्वल यादव सपा के छात्र नेता हैं। वे वर्तमान में बाहर गए हुए हैं। घर पर उनकी मां संध्या, पिता अंबुज और दो बहनें रहती हैं। शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे दो बाइक पर सवार चार युवक उनके घर के सामने पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर दाएं-बाएं दिशा में आठ राउंड फायरिंग की।

आठ राउंड की फायरिंग

पुलिस को मौके से आठ खोखे बरामद हुए हैं। परिजनों का आरोप है कि फायरिंग के दौरान आरोपियों ने संध्या का मुंह दबा दिया और उनके साथ मारपीट की। गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबक गए। जांच में सामने आया है कि एक युवती से बातचीत को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

इस मामले में आर्थक सिंह, अनिस सहित चार लोगों का नाम सामने आया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त और सीओ कैंट योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।