रहें निरोग, रोज करें योग: नव्य जागरण की नि:शुल्क योग कार्यशाला में अवश्य प्रतिभाग करें, 21 जून को ऑन-द-स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

विश्व योग दिवस पर 21 जून को नव्य जागरण समाचार पत्र की ओर से योग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एम्स गोरखपुर की डायरेक्टर मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता होंगी।
कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा बच्चों को योग क्रियाएं सिखाई जाएंगी। नव्य जागरण प्रबंधन ने शहरवासियों से अपील की है। अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराएं। योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और विभिन्न दोषों और विकारों से मुक्ति मिलती है। 21 जून रविवार को नौका विहार पार्ट-1 पर नव्य जागरण द्वारा आयोजित भव्य योग कार्यशाला में अपने बच्चों को अवश्य प्रतिभाग कराएं।
ऑन-द-स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को 5:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। योग कार्यशाला में शामिल होने वाले बच्चों का ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









