घर में विवाद के बाद छात्रा की संदिग्ध मौत: अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस, बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू

गोरखपुर|3 घंटे पहले
अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस, बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू

बेलघाट थाना क्षेत्र के ब्रम्हसारी गांव में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद स्वजन बिना किसी आधिकारिक सूचना के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे। इसी बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाते हुए बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में घर के भीतर हुए विवाद और कथित मारपीट के बाद मौत होने की चर्चा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार ब्रम्हसारी गांव निवासी शिवप्रसाद साहनी की 16 वर्षीय पुत्री निशा साहनी गांव के एक विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा थी। घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान छात्रा के साथ मारपीट भी हुई। कुछ समय बाद उसकी मौत की खबर सामने आई। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के समय छात्रा के पिता शिवप्रसाद साहनी गन्ना पेराई मशीन पर काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद वह तत्काल घर पहुंचे।

दोनों दावों में अंतर

परिजनों के अनुसार छात्रा की मौत गिरने से हुई है। वहीं, पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई कि किशोरी ने कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या की थी। दोनों दावों में अंतर होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। घटना के समय छात्रा की मां तीजा देवी भैंस चराने के लिए गांव के बाहर गई थीं। घर लौटने पर बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही वह बदहवास हो गईं।

पोस्टमॉर्टम के भेजी बॉडी

उधर, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बॉडी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। संदेह की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।