शिक्षक कृष्ण मोहन की आत्महत्या मामले में देवरिया बीएसए सस्पेंडः: शिक्षक कृष्ण मोहन कडीएम की रिपोर्ट पर शासन ने की कार्रवाई, संयुक्त निदेशक करेंगे जांच

गोरखपुर|06 मार्च 2026
शिक्षक कृष्ण मोहन कडीएम की रिपोर्ट पर शासन ने की कार्रवाई, संयुक्त निदेशक करेंगे जांच

देवरिया में तैनात शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में शासन ने कड़ा एक्शन लेते हुए देवरिया की बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीएम दिव्या मित्तल की ओर बीते 23 फरवरी को भेजी गई संस्तुति रिपोर्ट के आधार पर की गई है। बेसिक शिक्षा अनुभाग एक की ओर से जारी आदेश में निलंबन का कारण बताया उच्च न्यायालय के आदेश अनुपालन में शिथिलता और एक वर्ष तक प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप सही पाया जाना बताया गया है।

बीएसए की विभागीय जांच शुरु

शासन ने इसे दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता और गंभीर लापरवाही मानते हुए बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली के प्रावधानों के तहत निलंबित कर दिया। बीएसए के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरु कर दी गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर मंडल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान बीएसए को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। उन्हें बेसिक शिक्षा निदेशक लखनऊ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बीएसए के रिक्त पद पर नियमित तैनाती होने तक प्राचार्य डायट को अतिरिक्त प्रभार सौंपा हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।