निर्माणाधीन नाले में गिरा युवक: सरिये पर फिसलकर गंभीर घायल, सुरक्षा इंतजामों के अभाव पर उठे सवाल

गोरखपुर|1 घंटा पहले
सरिये पर फिसलकर गंभीर घायल, सुरक्षा इंतजामों के अभाव पर उठे सवाल

बसंतपुर घसियारी मोहल्ले में चल रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। निर्माणाधीन स्थल के पास एक युवक सरिये पर फिसलकर नाले में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर सवाल उठाए हैं। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बसंतपुर घसियारी मोहल्ले के बंधे पर रेगुलेटर के पास पिछले करीब दो माह से नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। मोहल्ला निवासी विकास पासवान निर्माण स्थल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वह नाले के ऊपर निकले सरिये पर फिसल गया। युवक सीधे निर्माणाधीन हिस्से में जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परियोजना से जुड़े कर्मियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने लगाए आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा संबंधी कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई है। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां निर्माण कार्य अभी अधूरा है। आने-जाने वालों के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं घायल युवक के परिजन फिलहाल इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।