रामगढ़ताल में किशोरी ने लगाई छलांग, मौत: राहगीरों ने की बचाने की कोशिश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गोरखपुर|13 जून 2026
राहगीरों ने की बचाने की कोशिश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रामगढ़ताल क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। नौकायन क्षेत्र स्थित चंपादेवी पार्क के सामने एक किशोरी ने रेलिंग पार कर ताल में छलांग लगा दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल साहस का परिचय देते हुए किशोरी को पानी से बाहर निकाला। उसकी जान बचाने के लिए लोगों ने सीपीआर भी दिया। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं रामगढ़ताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

रामगढ़ताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव के अनुसार, एक किशोरी ताल के किनारे पहुंची थी। जानकारों ने बताया कि वह कुछ देर तक क्षेत्र में घूमती रही। फिर अचानक रेलिंग फांदकर पानी में कूद गई। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय युवकों ने बिना देर किए ताल में उतरकर किशोरी को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों ने सीपीआर देकर उसकी सांसें लौटाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी।

भदोही की रहने वाली थी किशोरी

पुलिस जांच में मृतका की पहचान 19 वर्षीय ईशु उर्फ आलिया मोदनवाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भदोही जिले के सुरियावां क्षेत्र की रहने वाली थी। हालांकि उसका परिवार पिछले करीब दो दशक से गोरखपुर के दाऊदपुर स्थित इंद्रानगर इलाके में रह रहा था। उसके पिता रिंकू मोदनवाल कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े हैं। जबकि मां नमिता घरेलू कार्य कर परिवार का सहयोग करती हैं। परिवार के अनुसार माता-पिता काम पर चले गए थे। जिसके बाद ईशु घर से निकल गई थी।

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

घटना के बाद कैंट थाना और रामगढ़ताल पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में किशोरी अकेले रामगढ़ताल की ओर जाती दिखाई दी है। पुलिस ने उसकी सहेलियों और परिचितों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। एक सहपाठी से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे उसकी फोन पर बातचीत होती थी। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी विवाद या संदिग्ध परिस्थिति की जानकारी नहीं दी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद रामगढ़ताल में प्रस्तावित जल पुलिस चौकी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।