पिपराइच में टेंट व्यवसायी मौत मामले में पत्नी गिरफ्तार: जांच के बाद बदली कार्रवाई की दिशा, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

गोरखपुर|
जांच के बाद बदली कार्रवाई की दिशा, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

पिपराइच क्षेत्र में टेंट व्यवसायी विवेक गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की दिशा बदलते हुए उनकी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अरेस्ट कर लिया। मृतक की बहन ने पहले हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। लेकिन विवेचना के दौरान हत्या के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। वहीं, पत्नी के भाई पर लगाए गए आरोपों की जांच अभी जारी है।

जंगलसुभान अली स्थित विकास भारती चौराहा निवासी टेंट व्यवसायी विवेक गौड़ की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई थी। सूचना मिलने पर उनकी बहन प्रीति गौड़ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने विवेक को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प्रीति गौड़ ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। उन्होंने मृतक की पत्नी अंकिता गौड़ और उसके भाई मोनू पर आरोप लगाए।

रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई

थानाध्यक्ष विवेक त्रिवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य तथ्यों के परीक्षण में हत्या की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने विवेचना के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर अंकिता गौड़ को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं और मृतका के भाई पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।