नौका विहार पर आज 1000 बच्चे करेंगे योगाभ्यास: कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह 5:30 बजे नौका विहार पार्ट-1 पहुंचे, प्रतिभागियों का ऑन-द-स्पॉट नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, सभी को मिलेगा सर्टिफिकेट

गोरखपुर|1 घंटा पहले
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह 5:30 बजे नौका विहार पार्ट-1 पहुंचे, प्रतिभागियों का ऑन-द-स्पॉट नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, सभी को मिलेगा सर्टिफिकेट

विश्व योग दिवस पर रविवार को नव्य जागरण पत्र को ओर से योग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एम्स गोरखपुर की डायरेक्टर मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता होंगी।

कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा बच्चों को योग क्रियाएं सिखाई जाएंगी। नव्य जागरण प्रबंधन ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने की अपील की है। योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और विभिन्न दोषों और विकारों से मुक्ति मिलती है। 21 जून रविवार को नौका विहार पार्ट-1 पर नव्य जागरण द्वारा आयोजित भव्य योग कार्यशाला में अपने बच्चों को अवश्य प्रतिभाग कराएं।

सुबह 5:30 बजे तक पहुंचने की अपील

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों से सुबह 5:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की गई है। योग कार्यशाला में शामिल होने वाले बच्चों का नि:शुल्क ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।