दो ट्रेलरों की भिड़ंत में चालक घायल; हालत गंभीर: टक्कर के दौरान केबिन में फंसा ड्राइवर, पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

गोरखपुर|2 घंटे पहले
टक्कर के दौरान केबिन में फंसा ड्राइवर, पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

हाटा बाजार अंडरपास पर दो ट्रेलरों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अंडरपास के पास खड़े एक ट्रेलर में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए।

जानकारी के अनुसार बड़हलगंज की ओर से आ रहा ट्रेलर अचानक सामने खड़े वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसका पैर वाहन के भीतर दब गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लोगों ने चालक को निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

कुछ देर बाधित रहा यातायात

दुर्घटना के कारण अंडरपास मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। प्रारंभिक जांच में मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।