गोरखपुर में 13 राजस्व अधिकारियों का ट्रांसफर: तीन साल से जमे अफसरों की बदली कुर्सियां, डीएम के निर्देश पर जारी हुआ आदेश

गोरखपुर|
तीन साल से जमे अफसरों की बदली कुर्सियां, डीएम के निर्देश पर जारी हुआ आदेश

प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। एक ही तहसील या कार्यालय में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत 13 राजस्व अधिकारियों का तबादला किया गया। उन्हें नई तैनाती प्रदान की गई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा द्वारा जारी आदेश के तहत अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

जारी सूची के अनुसार सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार नीरू सिंह को सहजनवा भेजा गया है। वहीं सहजनवा में कार्यरत दुर्गेश प्रसाद चौरसिया को सदर तहसील में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में राकेश कुमार शुक्ला का स्थानांतरण सदर तहसील से बांसगांव और जीवेंद्र कुमार त्रिपाठी का बांसगांव से सदर तहसील किया गया है। सदर तहसील में तैनात रहे अरविंदनाथ पांडेय को गोला तहसील भेजा गया है। वहीं विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय (एसएलएओ) में कार्यरत वशिष्ठ प्रसाद को भी गोला तहसील में नई तैनाती दी गई है।

नवागत अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण और दायित्व

प्रशासन ने हाल ही में आए सात नवागत नायब तहसीलदारों को भी विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। सुधीर मिश्रा को विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय में तैनात किया गया है। वहीं नेहा राय, नीलम त्रिपाठी, अन्नू सिंह और सुरेंद्र कुमार को राजस्व मंडलीय प्रशिक्षण विद्यालय से संबद्ध किया गया है। जहां वे प्रशिक्षण के साथ राजस्व कार्यों का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त करेंगे। इसके अतिरिक्त शुभम बर्नवाल और भारतेंदु राव बेडकर को सीलिंग संबंधी मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से राजस्व कार्यों में गति आएगी। आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।